हिमाचल में चार दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। अब बारिश का दौर शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की है। आज शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। यहां सुबह बूंदाबांदी हुई।
कांगड़ा जिले के कई भागों में भी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 जून व 1 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो, जबकि 29 व 30 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।
आज भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 3 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना है।