Loading...

हिमाचल में चिकित्सकों की छुट्टियां हुई रद्द, भारी बारिश से अब तक इतने लोगों की गई जान….

Ankita • 10 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश में भारी वर्षा से अब तक करीब 4000 करोड़ रुपए का नुक्सान हो गया है। इसके अलावा कई लोगों के मकान ध्वस्त हो गए है और कई लोगों की जाने भी चली गई है। प्रदेश में जगह जगह भूस्खलन होने से कई मार्ग अवरूद्ध हो गए है और कई गाड़ियां और मकान भी इसकी चपेट में आ गए है।

वहीं बात की जाए मौत के आंकड़ों की तो प्रदेश में अब तक 54 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा 92 लोग घायल हुए है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है।

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल्य ने सभी चिकित्सकों को ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के सीएमओ को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं प्रशासन द्वारा सभी लोगों से नदी नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा ना करने की अपील की है।