Loading...

हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने वाले 2 आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार

Ankita • 13 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन पुलिस की स्पैशल टीम ने हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजय पाल सिंह (29) निवासी अमृतसर पंजाब व जगजीत सिंह (28) निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। बता दें आरोपी अजय पाल सिंह हेरोइन का एक बहुत बड़ा सप्लायर है जिसके खिलाफ चिट्टा तस्करी का मुकद्दमा पंजाब के खरड़ थाने में दर्ज है।

गौरतलब है कि सोलन पुलिस ने 2 युवकों अमित कुमार निवासी जिला शिमला व विनय कुमार निवासी कंडाघाट को करीब 14 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों से की गई तफ्तीश पर ज्ञात हुआ कि ये दोनों अपने दोस्त अंकुश ठाकुर जो जिरकपुर पंजाब में रहता है उससे हेरोइन लाए थे।

इस पर आरोपी अंकुश ठाकुर निवासी जिरकपुर को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा जिरकपुर से गिरफ्तार किया गया। जब जांच को आगे बढ़ाया गया तो खुलासा हुआ कि इसके नैटवर्क के अन्य 2 आरोपियों जिनसे ये हेरोइन खरीदता था। जिसके बाद पुलिस ने अजय और जगजीत को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।