Loading...

हिमाचल में चिट्टे सहित पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

Ankita • 28 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने पंजाब के 2 युवकों को चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान दलविंद्र सिंह पुत्र बाज सिंह निवासी वार्ड नंबर-7 चेला मोड़ कालोनी तरनतारन पंजाब और गुरसाहब सिंह पुत्र धीरा सिंह निवासी हबलेर तहसील पटी जिला तरनतारन के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम तलोगी के पास नाकाबंदी कर रही घी। इस दौरान मनाली की तरफ जा रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान गाड़ी सवार 2 युवकों के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई जोकि तोलने पर 51 ग्राम पाई गई। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके थाना ले गई है और उनकी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी साक्षी वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।