हिमाचल में छह दिनों तक मौसम रहेगा खराब, अंधड़ चलने का येलो अलर्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज ठंडक महसूस की जा रही है। धुप ना खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं प्रदेश में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंचने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 28 जून तक प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। इन छह दिनों के दौरान कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। कई जगह बारिश से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
आज शनिवार दोपहर राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। मैदानी क्षेत्रों के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला, कुल्लू-मनाली, लाहौल जैसे ऊपरी क्षेत्रों का रुख कर रहे है। ऐसे में इन जिलों में जाम की भी काफी समस्या बनी हुई है।