हिमाचल में जीरो इनरोलमेंट वाले 117 स्कूल डिनोटिफाई, अधिसूचना जारी…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में सरकारी संस्थानों को बंद करने का सिलसिला जारी है। प्रदेश सरकार ने अब 117 प्राइमरी और मिडल स्कूलों को डिनोटिफाई कर दिया है। इसमें 78 प्राथमिक और 39 माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का तर्क है कि 3 मई 2023 तक इन स्कूलों में जीरो इनरोलमेंट हुई है। ऐसे में इन स्कूलों को बंद किया जाता है।
प्रदेश के स्कूलों में लगभग 2 महीने से पढ़ाई ज्यादा हो चुकी है, ऐसे में सरकार ने जो अधिसूचना की है, उसमें 3 मई तक का डाटा लिया गया है। इससे पहले भी करीब 90 स्कूलों को भी डिनोटिफाइ करने का फैसला लिया गया था, लेकिन इस फैसले पर विरोध सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत फैसला वापस ले लिया। इसमें डलहौजी से खुद पूर्व में कांग्रेस ई विधायक रही आशा कुमारी ने भी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए थे।
उनका कहना था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बेवजह स्कूलों को बंद किया गया है, जहां पर क्राइटेरिया के मुताबिक बच्चे शामिल थे। उसके बावजूद भी स्कूलों को बंद कर दिया गया। ऐसी ही कई शिकायतें शिक्षा विभाग के पास भी आई थी, जिसके बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस फैसले को रोक दिया था और रिव्यू करने की बात कही थी। अब सरकार ने 117 स्कूलों को बंद कर दिया गया है।