Loading...

हिमाचल में टीजीटी बैचवाइज भर्ती का रिजल्ट जारी, इतने उम्मीदवार हुए उत्तीर्ण….

Ankita • 14 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने टीजीटी बैचवाइज भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके तहत विभाग ने टीजीटी एक्स सर्विसमैन कोटा, खेल सहित डल्ब्यूईएक्सएम कोटा के तहत 1022 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया है।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अक्तूबर-नंवबर 2023 के दौरान बैचवाइज काउंसलिंग करवाई थी, जिसका रिजल्ट अब जारी किया गया। विभाग के निदेशक की ओर से इन उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

विभाग ने अभी इन्हें स्कूलों में नियुक्ति नहीं दी है। टीजीटी आर्ट्स में 496, नॉन मेडिकल में 333 और मेडिकल में 194 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सामान्य और अन्य आरक्षित श्रेणियों के तहत 416 टीजीटी आर्ट्स, 300 टीजीटी नॉन मेडिकल और 169 टीजीटी मेडिकल बैचवाइज काउंसलिंग से चुने गए हैं।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने एक्स सर्विसमैन कोटे से 55, एक्स सर्विसमैन के परिजनों के कोटे से 39 और खेल कोटे से 44 टीजीटी का चयन किया है। एक्ससर्विस मैन कोटे में 51 टीजीटी आर्ट्स और चार टीजीटी नॉन मेडिकल चुने गए हैं।

एक्स सर्विसमैन के परिजनों के कोटे से 19 टीजीटी मेडिकल और 20 टीजीटी नॉन मेडिकल मिले हैं। खेल कोटे से 29 टीजीटी आर्ट्स, नौ टीजीटी नॉन मेडिकल और छह टीजीटी मेडिकल चुने गए हैं।