Loading...

हिमाचल में ट्रैकिंग पर आए 71 वर्षीय पर्यटक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

By Ankita Published: 25 Feb 2024, 1:15 PM | Updated: 25 Feb 2024, 1:20 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के ऐतिहासिक गांव नग्गर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां ट्रैकिंग पर आए 71 वर्षीय पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक की पहचान किशोर यशवन्त ताम्हणे (71) पुत्र यशवन्त महादेव ताम्हणे निवासी रघुबीर नगर, डोविवली ईस्ट कल्याण ठाणे महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटक किशोर यशवन्त ताम्हणे ट्रैकिंग के लिए हिमाचल आया था। इस दौरान कुल्लू के ऐतिहासिक गांव नग्गर में उसने अपना कैंप लगाया था, जिसमें अब वह अचेत अवस्था में मिला है।

बता दें इससे पहले उसने रूमसू से चार किलोमीटर पीछे घनकुल्हाडी कैम्प तक ट्रैक किया था। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।