Loading...

हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें लोग

Ankita 6 Aug 2024 Edited 6 Aug 1 min read

बाढ़ और भूस्खलन के चलते मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और 87 अन्य सड़कें बंद

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है। बीती रात हुई कई जगह बारिश से हुए भूस्ख़लन के कारण मार्ग भी बंद पड़े है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पुरे प्रदेश, विशेषतौर पर कांगड़ा, हमीरपुर और चांबा जिलों में भारी बारिश के चेतावनी दी है और सात और आठ अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य के अन्य भागों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में जगह-जगह अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और 87 अन्य सड़कें बंद हो गई हैं।लाहौल और स्पीति जिले में दो जगहों पर अचानक बाढ़ आ गई और जिंग जिंगबार के पास मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर पानी और मलबा आ गया।

इसके चलते दारचा और सरचू पुलिस चेक पोस्ट पर अगले आदेश तक यातायात रोक दिया गया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) राजमार्ग से मलबा हटाने में जुटा है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ रुख न करने की अपील की गई है।

Related Topics: