Loading...

हिमाचल में दिवाली पर एचआरटीसी चलाएगा 44 स्पैशल बसें

NEHA • 17 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

दिवाली के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम दिल्ली और चंडीगढ़ से 44 स्पैशल बसें चलाएगा। यह बसें 29 और 30 अक्तूबर को चलाई जाएंगी ताकि हिमाचल के लोग अपने घरों को आसानी से पहुंच सकें। इन बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिससे यात्री अपनी सीटें पहले से बुक करा सकें।

दिल्ली से 30 अक्तूबर को 31 स्पैशल बसें चलाई जाएंगी, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाएंगी। इनमें पालमपुर, धर्मशाला, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और चंबा समेत अन्य स्थानों के लिए बसें चलेंगी। चंडीगढ़ से 29 और 30 अक्तूबर को 13 स्पैशल बसें चलाई जाएंगी, जो पालमपुर, धर्मशाला, मंडी, कुल्लू और हमीरपुर समेत अन्य स्थानों के लिए जाएंगी।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि दिवाली पर बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले हिमाचलियों के लिए निगम स्पैशल बसें चला रहा है। यदि ऑनलाइन बुकिंग फुल हो जाती है तो निगम डिमांड पर अतिरिक्त बसें भी चलाएगा। दिवाली के बाद वापसी में भी ये बस सेवाएं चलाई जाएंगी।