Loading...

हिमाचल में दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, शीतलहर का बढ़ेगा प्रकोप

Ankita • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में आज मौसम सफ बना हुआ है। धुप खिलने से लोगों को काफी राहत की साँस मिल रही है। परंतु फिर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। नववर्ष के पहले दिन भी मौसम खराब रहने की उम्मीद है।

बता दें नववर्ष पर पर्यटकों को बर्फ के दीदार हो सकेंगे। बता दें बाहरी राज्य से सैलानी खासकर बर्फ के दीदार करने हिमाचल आते है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।