Loading...

हिमाचल में धान खरीद की रफ्तार तेज, 725 किसानों से 44,663 क्विंटल धान खरीदा गया

PARUL 18 Oct 2024 Edited 18 Oct 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में धान खरीद की रफ्तार तेज हो गई है। प्रदेश के 5301 किसान पंजीकृत और 4541 किसानों को टोकन जनरेट किए जा चुके हैं। अब तक 725 किसानों से 44,663 क्विंटल धान की खरीद हुई है।

214 किसानों के खाते में 3.23 करोड़ रुपये की राशि जमा हो चुकी है। 538 किसानों को शीघ्र राशि जारी होगी। हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग ने किसानों से 2,7000 मीट्रिक टन धान की फसल खरीदने का लक्ष्य रखा है।

चार जिलों कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर में धान की खरीद के लिए 11 केंद्र स्थापित किए हैं। इसमें गुरुवार शाम पांच बजे तक सिरमौर में स्थापित दो धान खरीद केंद्रों में एपीएमसी पांवटा केंद्र में 93 किसानों से 5,446 क्विंटल धान तथा धौलाकुआं केंद्र में 104 किसानों से 4,413 क्विंटल धान फसल खरीद हुई है।