Loading...

हिमाचल में धूप खिलने से लोगों को ठंड से मिल रही राहत, तापमान में बढ़ोतरी…

SAPNA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों खिल रही धूप के चलते लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिल रही है। प्रदेश में लगातार खिल रही धूप के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि, सुबह-शाम के तापमान में गिरावट लगातार जारी है जिससे लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।

वहीं आगामी दिनों के दौरान भी प्रदेश में मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। उधर, प्रदेश में लगातार धूप खिलने से पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम अधिक ठंड पड़ रही है। वहीँ, दिसंबर की शुरुआत में मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान बर्फबारी हो सकती है।