Loading...

हिमाचल में नए साल पर बारिश-बर्फबारी के आसार, पर्यटकों को होंगे बर्फ के दीदार

Ankita • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर बारिश-बर्फबारी के आसार है। जिसके चलते पर्यटकों को बर्फ के दीदार हो सकेंगे। बता दें बाहरी राज्य से सैलानी खासकर बर्फ के दीदार करने हिमाचल आते है। ऐसे में अब नए साल पर बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जग गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश भर में 29 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन उसके बाद 30 व 31 दिसम्बर को राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में धुप खिली हुई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है।