हिमाचल में नाबालिग बहन के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत चचेरे भाई द्वारा अपनी ही नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लड़की गर्भवती भी हो गई है।
पीड़िता की मां ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (3) व 506 व पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह नेपाली मूल की है। उसने बताया कि उसका जेठ का बेटा पढ़ाने-लिखाने की जिम्मेदारी लेकर उसकी नाबालिग बेटी को शिमला शहर में किराए के कमरे में अपने साथ ले गया था। महिला ने बताया कि जब उसकी बेटी घर आई तो उसको अचानक पेट में जोरदार दर्द हुआ।
जब पीड़िता का मेडिकल करवाया गया तो वह गर्भवती निकली। जब परिजनों ने बेटी से इस बारे में बात की तो उसने बताया कि उसका चचेरा भाई लंबे समय से डरा धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।