HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा पुलिस थाना लंबागांव के तहत एक प्रवासी युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की को भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की मां ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई हैं। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह पिछले कई सालों से अपने परिवार सहित लंबागांव क्षेत्र में ही झुग्गी में रहती है और दिहाड़ी मजदूरी करती है। उनकी झुग्गी के साथ और भी प्रवासी झुग्गी बनाकर रहते हैं। महिला ने बताया कि बुधवार सुबह उसकी नाबालिग लड़की उससे यह कहकर गई कि उसकी तबीयत खराब है और वह डिस्पेंसरी से दवाई लेने जा रही है लेकिन फिर वह वापस नहीं आई।
महिला ने बताया कि उनकी झुग्गी के साथ जो प्रवासी मजदूर रहते हैं, उनका भी एक लड़का गायब है। लड़की की मां ने शक जाहिर किया है कि लड़का ही उसकी लड़की को भगाकर ले गया है। लंबागांव थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

