हिमाचल में नाबालिग लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
HNN/चंबा
जिला चंबा में दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग ने बीते कल एक बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार दे दिया। लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था।
जिसके बाद उसने इस बाबत पुलिस को सुचना दी ऊपर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत में आरोपी को दोषी करार दिया गया।
लेकिन अभी तक अदालत ने अपना अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। हालांकि आरोपी अभी भी जेल में ही हैं। बता दें कि दुष्कर्म के बाद पीड़ित नाबालिग गर्भवती हो गई थी। जिसने बीते कल मेडिकल काॅलेज चंबा में बच्चे को जन्म दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे और आरोपी दोनों के डीएनए की जांच करवाई जाएगी जिससे पता चल पाएगा कि बच्चा उस आरोपी का है या नहीं। मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की।