हिमाचल में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में कुपवी के अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में एक 59 वर्षीय, दूसरा 35 वर्षीय और तीसरा आरोपी 25 वर्ष का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग का मेडिकल भी किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद नाबालिग गर्भवती बताई जा रही है। नाबालिग के साथ इससे पहले भी दुष्कर्म हुआ है। इससे पहले गर्भवती का एक बार गर्भपात भी हुआ है। शिकायत मिलते के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग के बयान दर्ज कर लिए है।
जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।