Loading...

हिमाचल में निजी नर्सिंग संस्थानों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

NEHA • 21 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल सरकार ने निजी नर्सिंग संस्थानों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। सरकार का मानना है कि अधिकांश निजी नर्सिंग संस्थानों में सीटें खाली रह रही हैं।

सरकारी नर्सिंग संस्थानों में फीस कम होने के कारण छात्राएं सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षण हासिल करना पसंद कर रही हैं। इसके अलावा, कई निजी संस्थानों में स्टाफ की कमी और प्रयोगशालाओं का सेटअप ठीक नहीं होने के कारण सरकार ने निजी संस्थानों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में नए नर्सिंग संस्थान खुलने से कई और छात्राएं सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगी। सरकार का फोकस सरकारी नर्सिंग संस्थानों को सुदृढ़ करने पर होगा।