Loading...

हिमाचल में पर्यटकों की सुविधा के लिए इस दिन तक 24 घंटे खुले रहेंगे होटल और रेस्तरां….

Ankita • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में पर्यटकों की सुविधा के लिए पांच जनवरी तक 24 घंटे होटल और रेस्तरां खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह ऐलान किया है। राज्य ने घूमने आए सैलानियों को रात के समय खाने-पीने या ठहरने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए सरकार ने यह फैसला सुनाया है।

बता दें दो दिन में मनाली में 30 हजार और शिमला में 16 हजार से ज्यादा वाहन पहुंचे हैं। बरसात में आई आपदा के बाद पहली बार इतने सैलानी हिमाचल पहुंचे हैं। बरसात में आपदा के चलते प्रदेश में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से पटरी से उतर गया था।

मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश में रेस्तरां व ढाबों को 24 घंटे खुला रखने के निर्णय से पर्यटकों के साथ-साथ पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों को लाभ मिलेगा।