हिमाचल में पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया अमृतसर का युवक
बिलासपुर : पुलिस ने 547 ग्राम चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
HNN/ ऊना
जिला ऊना के पुलिस थाना अंब के तहत मैडी के डेरा बाबा बड़भाग सिंह होला मोहल्ला मेले के दौरान पुलिस ने एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान अंग्रेज सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अंब पुलिस मैडी के डेरा बाबा बड़भाग सिंह होला मोहल्ला मेले में गश्त पर मौजूद थी।
इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।