हिमाचल में पूर्व आईएएस अफसर के बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में एक रिटायर्ड आईएएस अफसर के बेटे द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतक की पहचान मुदित अवस्थी (26) पुत्र अमिताभ अवस्थी मूल निवासी कांगड़ा जिला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं घटना के संदर्भ में आगामी जांच भी शुरू कर दी है।
जानकरी के मुताबिक, अमिताभ अवस्थी छोटा शिमला के ब्रॉकहॉस्ट में रहते हैं। जहां उनके बेटे मुदित का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। बता दें मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस सहित फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने मामले की पुष्टि की है।