हिमाचल में प्रति किलो के हिसाब से ही बिकेगा सेब, नियम न मानने वालों पर होगी कार्यवाही
HNN/ शिमला
माचल प्रदेश की आर्थिकी में सेब उत्पादन का बड़ा हिस्सा है। बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि में इस बार सेब को काफी नुकसान पहुंचाया है। आपदा के बीच जगह-जगह सड़क टूट जाने की वजह से भी सेब बागवान परेशान है। इस बीच सेब मंडी में भी सेब बिक्री को लेकर बागवानी में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने बागवानी और आढ़तियों के साथ से व्यापारियों की बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आढ़तियों ने अगर किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचा तो उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।
बैठक के बाद बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार से उत्पादकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश में बिकने वाला सेब प्रति किलो के हिसाब से ही बिकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बागवान के हित को ध्यान में रखते हुए वजन के हिसाब से बिक्री का निर्णय लिया है। इस निर्णय से बागवानों के अधिकार सुरक्षित होंगे। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जो नियमों का पालन नहीं करेगा, सरकार उनके खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाएगी।