हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो वही कई क्षेत्रों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा तथा 5 दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा।
मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में 18 से 22 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा आज मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 19 और 20 जनवरी को मैदानी जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।