हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, 2 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। इस दौरान प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तो कुछ भागों में बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 9 व 10 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।
सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में 8 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में धुप खिली हुई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है।