Loading...

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, 2 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Ankita 4 Mar 2024 Edited 4 Mar 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। कई क्षेत्रों में आज चटकती धुप खिली हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें ऊपरी क्षेत्रों में पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम लोगों को गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।

वहीं अब प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। प्रदेश के लोगों को फिर कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है। बता दें मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 2 दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 व 5 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 6 और 7 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 8 से 9 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।