हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, 2 दिन बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कल सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है। प्रदेश के लोगों को एक बार फिर से कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार 11 से 14 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा 12 और 13 मार्च के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें सोमवार और मंगलवार को मध्यम और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
इसके अलावा 13 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले अधिकतर क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 14 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।