Loading...

हिमाचल में फिर करवट ले सकता है मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Ankita • 18 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कल से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है जिसके चलते विभिन्न इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

प्रदेश भर में 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी के आसार है तो वही अन्य इलाकों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से 19, 21,22, 23 व 24 मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। बता दें ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

वहीं इन दिनों राजधानी शिमला समेत अन्य जिलों में चटकती धुप खिली हुई है। जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।