हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज़, 2 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 6 व 7 मार्च को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बता दें पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव आ सकता है।
इसके अलावा 8 व 9 मार्च को सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, 10 व 11 मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है।