हिमाचल में बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1705 पहुंचा
HNN/ शिमला
हिमाचल में कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के मामले बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट भी जारी कर दिया है। बता दें कि बुधवार को प्रदेश के अस्पतालों में 4734 लोगों के सैंपल लिए गए।
इनमें 389 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हिमाचल में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1705 पहुंच गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मास्क पहनना को कहा है।
बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्ग लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है। कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
बता दें जिला मंडी में कोरोना के 323, कांगड़ा 301, हमीरपुर 358, शिमला 175, बिलासपुर 151, सोलन 102, सिरमौर 90, चंबा 76 किन्नौर 17, लाहौल स्पीति 8 और ऊना में 27 सक्रिय मरीज हैं