हिमाचल में बढ़ रहा नशे का कारोबार, पिछले साल पकड़ा 3.850 किलो चिट्टा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी नशा तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस आए दिन जगह-जगह नाकाबंदी और गश्त के दौरान इन नशा तस्करों को पकड़ रही है। बावजूद इसके तस्कर नशे की खेप को इधर से उधर पहुंचाने में लगे हुए हैं।
आलम यह है कि प्रदेश में नशा तस्करी के मामले हर साल बढ़ रहे हैं। शिमला पुलिस की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में चिट्टे की सप्लाई में काफी बढ़ोतरी हुई है। राजधानी शिमला में वर्ष 2021 में चिट्टा से संबंधित 120 केस दर्ज हुए थे।
2022 में इनकी संख्या 157 पहुंच गई, यानि 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह 2021 में 211 नशा तस्करों को पकड़ा गया, जबकि 2022 में 250 नशा तस्कर पकड़े गए। वर्ष 2021 में कुल 1.780 किलो चिट्टा पकड़ा गया जबकि 2022 में 3.850 किलो चिट्टा बरामद हुआ।