Loading...

हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 100 से अधिक सड़कों पर थमे वाहनों के पहिए

By Ankita Published: 25 Jan 2023, 9:45 AM | Updated: 25 Jan 2023, 9:45 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र एक बार फिर से बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है जिससे जनजीवन भी एक बार फिर से अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में 100 से अधिक सड़कों पर वाहनों के पहिए थम चुके हैं जबकि कई बिजली ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ी हुई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में लाहौल-स्पीति जिला के सभी मार्गों समेत 164 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में बिजली के 12 ट्रांसफार्मर बंद है, वहीं वाटर सप्लाई की भी 3 स्कीमें बंद हैं।