हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, सड़के बंद तो ट्रांसफार्मर भी ठप
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण जहां 100 से अधिक सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं। बिजली ट्रांसफार्मर के ठप होने से कई क्षेत्र अंधेरे के आगोश में आ गए हैं जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 194 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी हुई है। हालांकि बर्फ हटाने के लिए प्रदेश भर में 600 मशीनें लगाईं गई हैं। इसके अलावा 148 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए है। वहीं पेयजल लाइनें भी जाम हो गई है जिससे लोगों के घर में जल नहीं आ रहा है। बिजली, पानी और सड़क मार्गों के ठप हो जाने से लोगों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।