लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में बर्फबारी से 200 से अधिक सड़कें बंद, सबसे अधिक लाहौल-स्पीति में…..

SAPNA THAKUR | 15 जनवरी 2023 at 9:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण जहां 200 से अधिक सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं। बिजली ट्रांसफार्मर के ठप होने से कई क्षेत्र अंधेरे के आगोश में आ गए हैं जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बीते 48 घंटे के दौरान ऊंचे क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद 4 नेशनल और 2 स्टेट हाईवे सहित 276 सड़कें बंद हैं। इससे 220 से ज्यादा रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित हुई हैं। शनिवार को लाहौल-स्पीति में 177, कुल्लू में 42, शिमला में 30, मंडी में 17, किन्नौर में पांच, चंबा में तीन और कांगड़ा में दो सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कुल्लू में 126, शिमला में 28, चंबा में 10 और मंडी में आठ बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]