हिमाचल में बारिश का दौर जारी, इस दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट….
प्रदेश में भूस्खलन से 70 सड़कें बंद, इतने बिजली ट्रांसफार्मर व जल आपूर्ति योजनाएं ठप….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। राज्य के कई भागों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 14 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
11 व 12 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही भारी बारिश होने से भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है।
भूस्खलन होने से कई मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े है। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। राज्य में सुबह 10:00 बजे तक 70 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इसके अलावा 84 बिजली ट्रांसफार्मर व 51 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।