हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में 25 से 27 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कई स्थानों पर 29 सितंबर तक मौसम खराब बना रह सकता है। 30 सितंबर से सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
प्रदेश में सितंबर की गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी चढ़ते पारे से पसीने छूट रहे हैं। राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित सात शहरों में बीते वर्षों के मुकाबले अधिकतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले 2-3 दिनों के दौरान वर्षा की गतिविधि में वृद्धि के कारण राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।