हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से 374 सड़कें बंद, 405 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फ़बारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से जहां सड़के अवरुद्ध हो गई हैं, वहीं कई जगह बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
उधर, राज्य में बीते दिनों हुए बर्फबारी के चलते शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में चार नेशनल हाईवे व 374 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। इसके अलावा 405 बिजली ट्रांसफार्मर व 16 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।
बता दें लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 285 सड़कें ठप हैं। हांलाकि, पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करवाने के लिए विभागीय टीमें युद्ध स्तर पर डटी हुई हैं।