हिमाचल में बर्फबारी से 346 सड़कें बंद, 365 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फ़बारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से जहां सड़के अवरुद्ध हो गई हैं, वहीं कई जगह बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, राज्य में बीते दिनों हुए बर्फबारी के चलते शनिवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में तीन एनएच व 346 सड़कें यातायात के लिए प्रभावित थीं।
इसके अलावा प्रदेश में अब 365 ट्रांसफार्मर भी बहाल नहीं हो पाए हैं। जल शक्ति विभाग की आठ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। हांलाकि, पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करवाने के लिए विभागीय टीमें युद्ध स्तर पर डटी हुई हैं।