Loading...

हिमाचल में बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी

Ankita • 18 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 और 19 अप्रैल के लिए ऑरेंज और 20 से 23 अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ की संभावना है।

बता दें पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।