Loading...

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, सूखी धरती पर अमृत की तरह बरसी बूंदे…

SAPNA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

आखिरकार 3 माह बाद ड्राई स्पेल टूट गया है। बता दें कि प्रदेशवासी काफी लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी तो हुई परंतु बूंदाबांदी के अलावा अच्छी बारिश नहीं हुई। कई क्षेत्र तो ऐसे भी हैं जहां 3 महीने के अंतराल में एक बार भी बारिश की बूंद तक नहीं पड़ी।

आसमान पर काले बादल तो छाए रहते थे परंतु वह बरसते नहीं थे। आलम यह था कि प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए थे। फसलें सूखने के कगार पर आ गई थी जिससे किसानों-बागवानों को भी भारी नुक्सान हो रहा था। इसी बीच बीते रोज मौसम ने करवट बदली और शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। ऐसे में बारिश की बूंदे सूखी धरती पर अमृत की तरह बरसी है।

उधर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा हिमपात भी हुआ है। इस दौरान शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है जिससे शीतलहर भी तेज हो गई है और ठिठुरन बढ़ गई है।