Loading...

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी सहित ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

SAPNA THAKUR • 21 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी लोगों को बारिश-बर्फबारी से निजात नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अभी मौसम खराब बना रहेगा जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार है। इस दौरान ओलावृष्टि और अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिले के कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 24 जनवरी के लिए मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि निचले व मैदानी भागों के लिए 23 व 24 जनवरी को ओलावृष्टि-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।