HNN/काँगड़ा
हिमाचल में बाहरी राज्यों के लोगों की अवैध गतिविधियां रोकने को लेकर धर्मशाला में प्रदर्शन किया गया। देवभूमि संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समरसता सह संयोजक अजय कुमार ने कहा कि इन दिनों जो हालात शिमला और मंडी में देखने को मिले हैं अगर आज नहीं जागे तो कल ऐसी स्थिति धर्मशाला और कांगड़ा में भी देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों के लोगों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डीसी कांगड़ा के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजे ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया है कि राज्य में धर्म विशेष के बाहरी लोगों को अवैध रूप से बसाने पर रोक लगाएं और जो लोग पहले से ही यहां अवैध रूप से बस गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group