हिमाचल में बाहरी राज्यों के 100 युवाओं ने डाक विभाग में फेक प्रमाण पत्र के सहारे पाई नौकरी
HNN/ शिमला
हिमाचल में बाहरी राज्य से 100 से ज्यादा युवाओं ने प्रदेश के अलग-अलग डाकघरों में फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर नौकरी हासिल की है। सीबीआई की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। इससे पहले भी हिमाचल में डाक विभाग में फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आ चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, डाक विभाग ने प्रदेश परिमंडल के अधीनस्थ रिक्त ग्रामीण डाक सेवकों के पदों के लिए 2020 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। उक्त पदों के लिए दसवीं के अंकों की मेरिट की वरीयता सूची के आधार पर डाक सेवकों को चयनित किया था।
परन्तु अब जाँच में सामने आया है कि बाहरी राज्य से 100 से ज्यादा युवाओं ने डाक विभाग में फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी हासिल की है। सीबीआई को दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जांच का जिम्मा सौंपा गया था। ब्यूरो का मानना है कि यह भर्ती का एक बड़ा घोटाला है।