Loading...

हिमाचल में भारी बर्फबारी के बाद 300 से अधिक सड़कें बंद, 109 ट्रांसफार्मर ठप

SAPNA THAKUR • 21 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बीते कल हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण जगह-जगह सड़के ब्लॉक हो गई हैं जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाएं भी ठप हो चुकी है।

बता दें कि शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में बीते रोज भारी हिमपात हुआ जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमाचल में 3 एनएच सहित 380 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गई है।

लाहौल-स्पीति में 182, शिमला में 68, कुल्लू में 53, किन्नौर में 29 ,चंबा में 14, कांगड़ा में 2, मंडी में 29 और सिरमौर जिले में 3 सड़कें बंद है। बर्फबारी के कारण हिमाचल में 109 ट्रांसफार्मर ठप है। लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा 82, शिमला में 20, कुल्लू में 4 और चंबा में तीन ट्रांसफार्मर बंद हैं।