Loading...

हिमाचल में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 28 जून तक पहुंचेगा मानसून

Ankita • 24 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून 28 जून तक दस्तक देगा। आज सोमवार दोपहर के करीब सोलन, शिमला और सिरमौर में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से पेयजल का संकट भी दूर हो गया है।

मौसम विभाग ने 27 से 30 जून तक प्रदेश में बारिश व तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 जून को बिजली चमकने व तूफान के साथ जोरदार वर्षा की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटों के दौरान यानी 25 जून को मध्यवर्ती व उच्च पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने व तूफान चलने के साथ बारिश होने की आशंका है।

राज्य के कई भागों में 30 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 28 से 30 जून तक अधिकतर भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अंधड़ चलने का अलर्ट भी है। 28 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है।