हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है और कई क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है। तो वही प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान भी लोगों को बारिश और बर्फबारी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई है।
इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 23 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में 21 और 22 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा।
