Loading...

हिमाचल में भारी बारिश से 150 सड़कें और 334 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Ankita • 6 Jul 2024 • 1 Min Read

सबसे ज्यादा सड़कें मंडी व सिरमौर जिले में ठप, अनावश्यक यात्रा न करें लोग

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश होने से भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। भूस्खलन होने से कई मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े है। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक एक नेशनल हाईवे व 150 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। बता दें सबसे ज्यादा सड़कें मंडी व सिरमौर जिले में ठप हैं।

इसके अतिरिक्त राज्य में 334 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। वहीं 55 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों व सैलानियों को नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। इसके अलावा लोगों से बरसात के मौसम में अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की गई है।