Loading...

हिमाचल में भारी बारिश से 736 सड़कें व 1743 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप

Ankita • 9 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है। प्रदेश में सड़कों पर बाढ़ जैसी संभावनाएं बन गई है। इसके अलावा कई लोगों की जान भी चली गई है। वहीं भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है। सड़के बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार व्यापक वर्षा से राज्य भर में तीन नेशनल हाइवे समेत 736 सड़कें, 1743 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 138 पानी की स्कीमें बंद हो गई हैं। भूस्खलन से मंडी-कुल्लू नेशनल हाइवे-21, सिरमौर जिला में नेशनल हाइवे-707 और लाहौल-स्पीति में नेशनल हाइवे-505 अवरुद्ध है।

मंडी जिला में सबसे ज्यादा 172 सड़कें बंद हुई हैं। इसी तरह शिमला में 122, कुल्लू में 120, लाहौल-स्पीति में 88, सोलन में 82, चम्बा में 76, सिरमौर में 48, ऊना में 13, बिलासपुर में आठ और किन्नौर में चार सड़कें बाधित हैं।

भारी वर्षा से 1743 ट्रांसफार्मरों के बंद पड़ जाने से कई इलाके अंधेरे में डूब गए हैं। सोलन में 720, ऊना में 579, कुल्लू में 488, सिरमौर में 407, मंडी में 311, किन्नौर में 160, शिमला में 111, बिलासपुर में 102, चम्बा में 70 और कांगड़ा में तीन ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं।