Loading...

हिमाचल में भीषण अग्निकांड, चौधरी मार्केट की 4 दुकानें जलकर राख…

SAPNA THAKUR • 1 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी 

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह सवेरे भीषण अग्निकांड हुआ है जहां चार दुकानें जलकर राख हो गई है। इस अग्निकांड में दुकानों के अंदर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है जिससे दुकानदारों को लाखों का नुक्सान हुआ है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया है।

आग आज सुबह 5:00 बजे के करीब मंडी जिले के बल्ह घाटी के नेरचौक डडोर स्थित चौधरी मार्केट में भड़की है। सुबह के वक्त जब लोग सैर करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने दुकान से धुआं उठता देखा। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि 4 दुकानों में आग लगी हुई थी।

बताया जा रहा है कि पहले एक दुकान में आग लगी और देखते ही देखते आग की लपटों ने अन्य तीन दुकानों को भी चपेट में ले लिया। टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया परंतु कुछ बचाया नहीं जा सका। आग लगने से शराब का ठेका, रेडीमेड कपड़ों की दुकान, मोबाइल की दुकान और एक अन्य दुकान भी पूरी तरह से नष्ट हो गई है।