Loading...

हिमाचल में भीषण अग्निकांड, तीन घरों सहित पशुशालाएं जलकर हुई राख

PRIYANKA THAKUR • 24 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में भयंकर अग्निकांड हुआ है। यहां तीन घरों सहित तीन पशुशालाएं आग की चपेट में आकर राख हो गई है। जिसके चलते पीड़ित परिवारों को तकरीबन लाखों का नुक्सान हुआ है। इस अग्निकांड़ में देवता कुयंरी व्यास ऋषि का रथ भी जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

गांव बुराहड़ा में रहने वाला एक परिवार बूढ़ी दिवाली मनाने के लिए दूसरे घर गया हुआ था। इस दौरान पीछे से अचानक उनके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि उसने साथ लगते घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नही तीन पशुशालाएं में भी जलकर राख हो गई है।

आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन इस भीषण अग्निकांड से घर के अंदर रखा सब कुछ जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया है। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।